सांसद जगदंबिका पाल ने बकैनिया उस्का में जरूरतमंदों को किया कंबल वितरण

SIDHARTHNAGAR NEWS: कड़ाके की ठंड को देखते हुए जनहित के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद जगदंबिका पाल ने विकास खंड उस्का के ग्राम बकैनिया में जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई। इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब, असहाय और वंचित वर्ग की सहायता करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। केंद्र और प्रदेश सरकार समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी सोच के साथ जनसेवा के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कंबल वितरण कार्यक्रम के लिए सांसद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से ठंड के दिनों में उन्हें बड़ी राहत मिलती है। कार्यक्रम में सच्चिदानंद पांडे, सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र पांडे, मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार आर्य, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत जायसवाल, अनूप सिंह बागी, रिंकू सिंह, मुरारी सिंह, प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुमार, नायब तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव, सेक्टर संयोजक आशीष सिंह, उमेश सिंह, एडीओ पंचायत जितेंद्र मद्धेशिया, राजू पासवान, विनोद पासवान, सुभाष पासवान, लालता प्रसाद, त्रिलोकी प्रसाद, जयंती प्रसाद चौरसिया, बीडीसी संघ जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *