Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने कलेक्ट्रेट में जनप्रतिनिधियों और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर गर्मियों में पर्याप्त और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि स्मार्ट मीटर की गड़बड़ी के कारण उपभोक्ताओं के बिल न भरने पर बिजली कटेगी नहीं। उपभोक्ताओं को बिल भुगतान के लिए संबंधित ऐप डाउनलोड कर इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया जाएगा। जिलाधिकारी ने एकमुश्त समाधान योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जागरूकता कैंप आयोजित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में फीडर वाइफरकेशन और ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि की जानकारी ली गई। झाँसी महानगर के 220 केवी उपकेंद्र की क्षमता 120 एमवीए से बढ़ाकर 166 एमवीए करने का प्रस्ताव मंजूर है।
उपस्थित अधिकारियों में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, सांसद प्रतिनिधि अतुल अग्रवाल, अधीक्षण और अधिशासी अभियंता शामिल थे।