Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: झांसी मंडल में कार्यरत वरिष्ठ तकनीशियन (मैकेनिकल) शुभम टिंकल सोलंकी को उनके उत्कृष्ट कार्य, कार्यकुशलता एवं रेलवे राजस्व संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए “एम्प्लॉई ऑफ द मंथ” के रूप में सम्मानित किया गया है।मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा उन्हें 2000/- नकद पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सोलंकी द्वारा सुरक्षा-संबंधित वारंटी क्लेमों का सही वित्तीय वर्ष में प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण किया गया। उन्होंने वारंटी क्लेमों की विस्तृत जांच कर संबंधित एजेंसियों के साथ प्रभावशाली तालमेल स्थापित किया, जिससे संभावित वित्तीय नुकसान को रोका गया तथा बजटीय स्थिति में सुधार हुआ। वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 607 वारंटी क्लेमों के माध्यम से लगभग 16.87 लाख रुपये की बचत की गई, जबकि वित्तीय वर्ष 2025-26 (नवंबर 2025 तक) में 1173 वारंटी क्लेमों के माध्यम से लगभग 26.95 लाख रुपये की बचत सुनिश्चित की गई। इस प्रयास से न केवल रेलवे के राजस्व बचत में सहायता मिली, बल्कि मालगाड़ियों की समयपालन में भी सुधार हुआ, जिससे परिचालन क्षमता एवं आर्थिक संतुलन सुदृढ़ हुआ है। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक/परिचालन नंदीश शुक्ला , वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/ओ एंड एफ गौरव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।