विकास चौरसिया बने झांसी जिलाध्यक्ष, चौरसिया समाज के विकास में नई उड़ान की उम्मीद

JHANSI NEWS: बुंदेलखंड की वीर भूमि महाराजा छत्रसाल की नगरी छतरपुर में अखिल भारतीय चौरसिया महासभा, कोलकाता के तत्वावधान में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अजय चौरसिया ने झांसी के विकास चौरसिया को जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। के बाद राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों ने विकास चौरसिया को बधाई दी और समाज को एक सूत्र में पिरोकर समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में कार्य करने का आव्हान किया।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विकास चौरसिया ने कहा कि समाज के सभी पदाधिकारियों के सहयोग से झांसी में चौरसिया समाज पूर्ण रूप से संगठित होकर विकास की ओर अग्रसर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *