Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

महिला डबल्स 40+ वर्ग में गाजियाबाद की जोड़ी को दी शिकस्त
JALAUN NEWS: जनपद बरेली में 9 से 11 जनवरी 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय योनेक्स सनराइज यूपी स्टेट द्वितीय राय बहादुर लाला शिव प्रसाद मेमोरियल मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में जालौन की खिलाड़ी रानी, सुनीता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों के बीच हुए इस टूर्नामेंट में महिला डबल्स 40+ आयु वर्ग में रानी सुनीता ने गाजियाबाद की संगीता और सुमन की जोड़ी को सीधे सेटों में पराजित किया। महिला डबल्स मुकाबले में अदिति पटवाल (गाजियाबाद) और रानी, सुनीता (जालौन) की जोड़ी ने संगीता एवं सुमन को 21-9 और 21-11 से शिकस्त दी। उल्लेखनीय है कि रानी सुनीता पीएस कदौरा में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं और शिक्षा विभाग की ओर से उन्हें इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए भेजा गया था। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर रानी,सुनीता को आयोजक प्रेजिडेंट डी एल खट्टर द्वारा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।