Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: (अमरेश चन्द्र पाण्डेय) “नशा शराब में होती तो नाचती बोतल,” इस गाने पर पड़री थाने का एक शराबी, बेहया व निकम्मा दरोगा एक ढाबे पर कुछ स्थानीय साथियों के साथ डांस कर रहा था, उसे देखकर लोगों की आंखे फटी की फटी रह गई। उसके बदन पर खाकी वर्दी देखकर लोग यह सोचने पर मजबूर हो गए “उत्तर प्रदेश पुलिस आपकी सेवा में “सदैव तत्पर” आपकी सुरक्षा हमारी गारंटी”। वाली पुलिस है या किसी सिरफिरे ने खाकी वर्दी धारण कर ली है। बाद में पता चला कि खाकी वर्दी को भरे बाजार निलाम करने वाला यह बेशर्म पड़री थाने का उपनिरीक्षक है। ऐसे काबिल दरोगा को सौ तोपों की सलामी कम पड़ेगी कप्तान साहब! जनता ने अनुरोध किया है कि इसे पुलिस लाईन में बुलाकर इसके सम्मान में यथाउचित सलामी दिये जाने का प्रबंध होना चाहिये। जहां एक ओर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा रात-दिन एक कर जनपद में पुलिस महकमे की फिजां बनाने में लगे हैं, वहीं ऐसे लोग उनके प्रयासों पर पानी फेर रहे हैं और खाकी वर्दी को खुलेआम धूल- धूसरित करने से बाज नहीं आ रहे हैं। चर्चा है कि यह दरोगा शराब के नशे में धूत रहता है। समझ में नहीं आ रहा कप्तान साहब! कि आप शराबी दरोगाओं की इसी अदा पर जनपद की फिजां बनाएंगे !आाखिर कैसे ?