हर्षा रिछारिया धर्मनगरी छोड़ लौटेंगी वापस अपने काम पर

हर्षा रिछारिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से दी जानकारी

PRAYAGRAJ NEWS: (इरफान खान) जी हां बिल्कुल सही सुना आपने महाकुंभ से चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया ने अब धर्म की राह छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि ‘महाकुंभ 2025 से शुरू हुई कहानी अब खत्म हो रही है। इस एक साल में मैंने बहुत सारे विरोध का सामना किया है। अब मौनी अमावस्या के बाद धर्म के रास्ते को छोड़ूंगी और अपने पुराने प्रोफेशन में जाऊंगी। किसी लड़की के चरित्र पर सवाल उठना आसान नहीं है, लेकिन मैं सीता नहीं हूं कि जो अग्नि परीक्षा दूं।’ आपको बता दें कि हर्षा रिछारिया अभी प्रयागराज माघ मेले मौजूद में हैं। वहीं इस बार हर्षा रिछारिया अपने भाई दीपक के साथ प्रयागराज पहुंची हैं।

https://nyayexpress.com/wp-content/uploads/2026/02/image_editor_output_image1881823309-1770401119803-1.jpgwp-content/uploads/2026/01/VID-20260113-WA0008.mp4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *