Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

फोटो-स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ के रीयूनियन में जुटे पुरा छात्र
स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ के रीयूनियन में गुरुओं का किया गया सम्मान
PRAYAGRAJ NEWS: गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के पूर्व छात्रों का दो दिवसीय मिलन समारोह 10 एवं 11 जनवरी को प्रयागराज में आयोजित किया गया। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों से आये समस्त खेलों से सम्बन्धित खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से मिलकर अपनी पुरानी यादें ताज़ा की और अपने अनुभव साझा किए। समारोह के पहले दिन करेली स्थित मुस्तफा गार्डन में खेलों के गुरुजनों एवं खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया जिसमें क्रिकेट के सुप्रसिद्ध प्रशिक्षक अरुण भारद्वाज और फुटबाल कोच सपन रॉय को शाल पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। समारोह में वर्ष 1975 से जब स्पोर्ट्स कॉलेज शुरु हुआ है तब से अभी तक के लगभग 100 से अधिक पूर्व खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। 1975 एवं 1976 के प्रमुख खिलाड़ियों में प्रदीप शर्मा, केजी मिश्रा, संजीव कोहली, एससी नेगी, पुष्पेंद्र वर्मा, सीके मिश्रा, राकेश कुमार टंडन, विश्व ज्योति सहाय, डॉ. भुवन चंद्र कापड़ी, आनंद यादव, अख्तर खान शामिल रहे। दूसरे दिन खिलाड़ियों ने माघ मेला क्षेत्र का भ्रमण किया और संगम में स्नान किया। प्रयागराज के बाहर से आये खिलाड़ियों ने कुछ और महत्वपूर्ण धर्मस्थलों का दर्शन किया। शाम को शगुन स्पोर्ट्स अकादमी मे कई खेलों का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों के शगुन पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में सभी ने अपनी यादें एवं अनुभव बताए।
कार्यक्रम के आयोजक शाहिद कमाल खान ने अतिथियों का स्वागत एवं शादाब रज़ा ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में इलाहाबाद गेस्ट हॉउस एसोसिएशन के अध्यक्ष गुफरान अहमद, उपाध्यक्ष विद्या सागर केसरी, बेनहर स्कूल के संरक्षक मो. तारिक, रोटरी एकेडेमिया के अध्यक्ष डॉ. सैयद नाज़िम, असिस्टेंट गवर्नर रोटरी क्लब अनूप श्रीवास्तव, अशोक पाण्डेय अंतु, हसबीन अहमद, अस्करी अब्बास, अनूप सिंह, रियाज़ अहमद खान, अरशद अल्वी सहित कई वरिष्ठ खिलाड़ी शामिल हुए।