Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: राष्ट्रीय खेल उत्थान परिषद द्वारा परिषद के संस्थापक संरक्षक स्वर्गीय प्रोफेसर पी०के० पचैरी की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में एक ऑनलाइन मोड मे खिलाड़ी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ जो की भारत की महिला वल्र्ड कप चैंपियन टीम की सदस्य रही है के साथ अंतर्राष्ट्रीय एथलीट प्रयागराज की बेटी बबीता पटेल एथलीट अंतर्राष्ट्रीय लॉन टेनिस खिलाड़ी एवं कोच ऋषि शर्मा क्रान्ति गौड़ के कोच राजीव बिल्थरे सहित कुलभास्कर आश्रम पी०जी० कॉलेज प्रयागराज की छात्रा कैरवी सिंह जो अभी कुछ दिनों पूर्व ही राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप मे बेंच प्रेस मे रजत पदक प्राप्त करके लौटी है को स्वर्गीय प्रोफेसर प्रभु कुमार पचैरी स्मृति अंतर्राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा विभूति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी के साथ के साथ लगभग 100 से अधिक विभिन्न खेलों के राष्ट्रीयध् अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को स्वर्गीय प्रोफेसर पी०के० पचैरी स्मृति राष्ट्रीय खेल विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ऑनलाइन मोड में संचालित हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह पूर्व विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ बनारस ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं आशीर्वाद प्रदान किया कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ताओं के रूप में केंद्रीय विश्वविद्यालय इलाहाबाद के प्रोफेसर डी०सी० लाल, छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के शारीरिक शिक्षा विभाग में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आर०पी० सिंह, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल मे शारीरिक शिक्षा विभाग के विभााध्यक्ष डॉ० आलोक मिश्रा, कमला नेहरू इंस्टिट्यूट ऑटोनॉमस कॉलेज मे शारीरिक शिक्षा विभाग के विभााध्यक्ष प्रोफेसर प्रवीण कुमार सिंह एवं क्रांति गौड़ के कोच श्री राजीव बिल्थरे ने अपने वक्तव्य में जहां स्वर्गीय प्रोफेसर पी०के० पचैरी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए सभी ने स्वर्गीय प्रोफेसर पचैरी साथ किए गए कार्य के बारे में अपने अनुभवों को साझा किया तथा राष्ट्रीय खेल उत्थान परिषद को कार्यक्रम कराए जाने के लिए बधाई दी कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय खेल उत्थान परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर पवन कुमार पचैरी ने की कार्यक्रम में सभी आए अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय खेल उत्थान परिषद के सचिव डॉ० रामेंद्र कुमार तिवारी ने दिया ऑनलाइन कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वाले मोहनलाल तिवारी जी के नाम पर स्वर्गीय मोहनलाल तिवारी कबड्डी अकादमी खोले जाने की भी घोषणा खेल उत्थान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की उन्होंने बताया कि कबड्डी अकादमी में बीपीएल कार्ड धारक खिलाड़ियों को निशुल्क कबड्डी खेल का प्रशिक्षण दिया जाएगा यह भी बताया इस अकादमी को खोलने की प्रक्रिया की शुरुआत जल्द ही की जाएगी कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन परिषद के संयुक्त सचिव श्री दिनेश चतुर्वेदी द्वारा किया गया कार्यक्रम मे लगभग 200 के आसपास श्रोता ऑनलाइन मोड में सम्मिलित रहे.