मेजा ऊर्जा निगम द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व कार्यक्रम बालिका सशक्तिकरण अभियान के शीतकालीन सत्र का समारोह संपन्न

PRAYAGRAJ NEWS: मेजा ऊर्जा निगम द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत बालिका सशक्तिकरण अभियान के शीतकालीन सत्र 2025-26 के समापन समारोह का आयोजन सोमवार को सेंट जोसफ स्कूल के ऑडिटोरियम में किया गया।यह कार्यक्रम मुख्य अतिथि जी. श्रीनिवास राव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मेजा ऊर्जा निगम के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारम्भ हुआ और उन्होने इस मौके पर सभी को शुभकामनायें  दी और बालिकाओं को पढ़ने एवं जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया । कार्यक्रम में  स्वागत सम्बोधन उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन), श्री अजय सिंह द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के दौरान मेजा ऊर्जा निगम के वरिष्ठ अधिकारिगण, अपराजिता महिला समाज की पदाधिकारी, जेम की बालिकाएँ एवं उनके अभिभावकगण मौजूद थे । इस कार्यक्रम में  जेम की बालिकाओ द्वारा नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा सभी बालिकाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया । इस एक सप्ताह की कार्यशाला का लक्ष्य बालिकाओं  के रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा को उभार कर आत्मविश्वास बढ़ाना एवं सामाजिक समानता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। मेजा ऊर्जा निगम ने 2019 में बालिका सशक्तिकरण अभियान शुरू किया जो भारत सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पहल से प्रेरित है।
मेजा ऊर्जा निगम द्वारा आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान का उद्देश्य लड़कियों को अधिक अवसर प्रदान कर लैंगिक असमानता को समाप्त करना है। इस अभियान के माध्यम से लड़कियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मरक्षा और जीवन कौशल जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जागरूक किया जाता है। मेजा ऊर्जा निगम में बालिका सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत हर वर्ष परियोजना प्रभावित ग्रामों के 40 बालिकाओं को ग्रीष्मकालीन आवासीय कार्यशाला के अंतर्गत 01 महीने का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षण के उपरांत चार लड़कियों का चयन किया जाता है और उन्हे मेजा ऊर्जा निगम के स्कूल में बच्चों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बेहतरीन शिक्षा मुफ्त में दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *