सड़क हादसे मे 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

PRAYAGRAJ NEWS: प्राप्त समाचार के अनुसार  बारा थाना  अंतर्गत रिंगवा मोड़ पर आज दिनांक 13 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटित हो गई। इस हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस  टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल संख्या न्च् 70 ब्ॅ 2481 से जा रहे राम सुमेर भारतीय पुत्र मैकू भारतीय, निवासी गोदलापुर छीडी, उम्र करीब 60 वर्ष, रिगावा मोड़ के पास किसी कारणवश सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक हुए हादसे में उनकी मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके दाहिने पैर में घुटने से नीचे गंभीर फ्रैक्चर हो गया है, जिससे उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना बारा की पुलिस टीम बारा तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक सहायता देते हुए एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार किया गया, वहीं स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विशेष निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल घायल की हालत स्थिर है, लेकिन पैर में गंभीर चोट होने के कारण आगे के उपचार की आवश्यकता पड़ सकती है। घटना की सूचना मिलने पर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं अस्पताल परिसर में मौजूद लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।घटना की पूरी पुलिस द्वारा परिजनों को पूरी जानकारी दी गई।  क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि रिगवा मोड़ पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *