Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

वार्ड सभासद सहित नगर वासी रहे मौजूद
PRAYAGRAJ NEWS: नगर पंचायत कोरांव के अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने मंगलवार को सायं 4 बजे के करीब सुभाष नगर मोहल्ले में निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ठेकेदार को जल निकासी का सही ढंग से निस्तारण हो इस पर ध्यान देते हुए नाली का निर्माण कार्य कराने व सड़क की गुणवत्ता को परखते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की मानक की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कहा कि नगर में जो भी विकास कार्य कराए जाएंगे गुणवत्ता के साथ होंगे, मानक से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा। निरीक्षण के दौरान सभासद विजेंद्र तिवारी जेहली, अनूप केसरी, सुमित कुमार पांडेय, नरेंद्र सिंह पटेल, प्रकाश कुशवाहा, राजेश्वरी पटेल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।