कीटनाशी विक्रेताओं के दुकानों पर छापे की कार्रवाई, मचा हड़कंप

टीम ने लिए 5 कीटनाशी के नमूने, दो दुकानदारों को जारी किया कारण बताओ नोटिस
BHADOHI NEWS: उ.प्र.शासन के आदेश व डीएम शैलेश के निर्देश के अनुपालन में मंगलवार को जनपद व्यापी आकस्मिक छापामारी अभियान चलाया गया। जिसमें कृषि विभाग एवं जिलास्तरीय अधिकारियों की गठित टीम ने छापेमारी कर 5 कीटनाशक नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजा। इस दौरान गठित की गई टीम में सहायक आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी व उपकृषि निदेशक शामिल रहें। जिनके द्वारा तहसील ज्ञानपुर एवं भदोही में कीटनाशी विक्रेताओं के दुकानों पर छापे की कार्रवाई की गई। जिसमें कुल 11 बिक्री केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौर्या बीज कंपनी जंगीगंज, किसान फर्टिलाइजर एजेंसी जंगीगंज, साईं एग्रो सिड्स थानीपुर गोपीगंज, मौर्या बीज भंडार ज्ञानपुर, एग्रीजक्शन किसान सेवा केंद्र जंगीगंज आदि की जांच की गई। जिसमें 5 कीटनाशी नमूने ग्रहीत किए गए। इस दौरान जिला कृषि रक्षा अधिकारी इरम ने बताया कि एग्रीजक्शन किसान सेवा केंद्र ज्ञानपुर एवं मौर्या बीज कंपनी जंगीगंज का रेट बोर्ड व वितरण रजिस्टर अपूर्ण पाएं जाने पर कारण बताओं पर नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान कीटनाशी विक्रेताओं के प्रोपराइटर एवं प्रभारी को निर्देशित किया गया कि जनपद में किसानों को उच्च गुणवत्ता पूर्ण कृषि रक्षा रसायान उपलब्ध कराया जाए। ऐसा न करने पर कीटनाशी अधिनियम 1968 के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के कारण कीटनाशी विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *