Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BHADOHI NEWS: एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन व एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस ने 43 नकबजन अभियुक्तों की सत्यापन व चेकिंग किया। सत्यापन अभियान में संदिग्धों की पहचान, पते की पुष्टि, और उनके पुराने रिकॉर्ड की जांच की गई। इस दौरान सत्यापन किया गया ताकि लोगों को चोरी और नकबजनी जैसी घटनाओं से बचाया जा सके और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। संदिग्धों पर नजर रखते हुए लोगों को जागरूक कर घटनास्थल की जांच, गवाहों से पूछताछ और तकनीकी जानकारी (जैसे सीसीटीवी) से सबूत इकट्ठा करना, संदिग्धों की पहचान के लिए स्थानीय जानकारी और रिकॉर्ड के आधार पर चोरों का पता लगाना, लोगों को घर से बाहर जाने से पहले पुलिस को सूचित करने की सलाह दिया गया। पुलिस अधिकारीयों द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों की तलाश करते हुए उनके पते व पहचान की पुष्टि की गई। जांच के बाद एक रिपोर्ट तैयार कर जिसमें घटना और जांच की पूरी जानकारी दर्ज की गई। संक्षेप में, यह आपराधिक जांच का एक हिस्सा है जो चोरी और सेंधमारी जैसी घटनाओं को रोकने और दोषियों को पकड़ने के लिए किया गया।