Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

जेपी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था सिस्को के प्रबंध निदेशक ने सौंपा यह रुम हीटर एसपी कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में जेपी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ.रत्नेश पांडेय की पहल पर मंगलवार को सिस्को के प्रबंध निदेशक आशुतोष तिवारी ने 10 रुम हीटर का वितरण किया। जिले के सभी 10 थानों के लिए उपलब्ध कराएं गए रुम हीटर को एसपी अभिमन्यु मांगलिक को सौंपा गया।
इस दौरान इस पहल का नेतृत्व जेपी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ.रत्नेश पांडेय की प्रेरणा पर सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था सिस्को के प्रबंध निदेशक आशुतोष तिवारी द्वारा किया गया। जिन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य थानों में हमारे पुलिस भाईयों को ठंड से सुरक्षित रखने के लिए किया गया है। यह केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि एक नैतिक कर्तव्य भी है। डॉ.पांडेय ने बताया कि जेपी हॉस्पिटल हमेशा से जनहित में कार्य करता आ रहा है। इससे पूर्व अस्पताल द्वारा महिलाओं को निरूशुल्क सैनिटरी पैड का वितरण, जिला जेल में चश्मे का वितरण, भारत सरकार के “टीबी मुक्त भारत” अभियान में सक्रिय सहभागिता की जा चुकी है। विशेष उल्लेखनीय बात यह है कि जिले का डीघ ब्लॉक का एकमात्र निजी अस्पताल जेपी हॉस्पिटल रहा। जिसे इस वर्ष टीबी उन्मूलन में योगदान के लिए डीएम द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जेपी हॉस्पिटल आने वाले समय में भी इसी तरह के जनसेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा। जिसमें अब इनके सहयोगी के रूप में सिस्को की भी भूमिका अहम रहेगी। इस मौके पर आनंद तिवारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
BHADOHI NEWS: एसपी कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में जेपी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ.रत्नेश पांडेय की पहल पर मंगलवार को सिस्को के प्रबंध निदेशक आशुतोष तिवारी ने 10 रुम हीटर का वितरण किया। जिले के सभी 10 थानों के लिए उपलब्ध कराएं गए रुम हीटर को एसपी अभिमन्यु मांगलिक को सौंपा गया। इस दौरान इस पहल का नेतृत्व जेपी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ.रत्नेश पांडेय की प्रेरणा पर सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था सिस्को के प्रबंध निदेशक आशुतोष तिवारी द्वारा किया गया। जिन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य थानों में हमारे पुलिस भाईयों को ठंड से सुरक्षित रखने के लिए किया गया है। यह केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि एक नैतिक कर्तव्य भी है। डॉ.पांडेय ने बताया कि जेपी हॉस्पिटल हमेशा से जनहित में कार्य करता आ रहा है। इससे पूर्व अस्पताल द्वारा महिलाओं को निरूशुल्क सैनिटरी पैड का वितरण, जिला जेल में चश्मे का वितरण, भारत सरकार के “टीबी मुक्त भारत” अभियान में सक्रिय सहभागिता की जा चुकी है। विशेष उल्लेखनीय बात यह है कि जिले का डीघ ब्लॉक का एकमात्र निजी अस्पताल जेपी हॉस्पिटल रहा। जिसे इस वर्ष टीबी उन्मूलन में योगदान के लिए डीएम द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जेपी हॉस्पिटल आने वाले समय में भी इसी तरह के जनसेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा। जिसमें अब इनके सहयोगी के रूप में सिस्को की भी भूमिका अहम रहेगी। इस मौके पर आनंद तिवारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।