Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए जनपद में और नए चैकियों के सृजन के लिए किया गया है प्रस्तावित
BHADOHI NEWS: जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की दृष्टिगत एसपी अभिमन्यु मांगलिक के नेतृत्व में कुल 6 नए चैकियों का सृजन कर चैकी प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इनका मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना और जनता तक पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करना है।
इस दौरान सृजित नई चैकियां व नियुक्त चैकी प्रभारी में उपनिरीक्षक कैलाश सिंह यादव चैकी मंडी थाना गोपीगंज, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव चैकी रामपुर घाट थाना गोपीगंज, उपनिरीक्षक गणेश राम चैकी चैगुना थाना सुरियावां, उपनिरीक्षक बृजबिहारी चैकी खेवखर थाना सुरियावां, उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव चैकी अभिया थाना सुरियावां व उपनिरीक्षक रमेश कुमार चैकी कुढवा थाना दुर्गागंज शामिल हैं। ये चैकियां विशेष रूप से सीमावर्ती जिलों से सटे संवेदनशील एवं दूरदराज क्षेत्रों में स्थापित की गई हैं। ताकि अपराध पर त्वरित अंकुश लगाया जा सके और पुलिस की पहुंच हर नागरिक तक हो सकें। इन चैकियों से स्थानीय स्तर पर गस्त, चेकिंग, संदिग्धों की जांच और छोटे-मोटे विवादों का तुरंत निपटारा करने में मदद मिलेगी। इससे बड़े थानों पर बोझ कम होगा और अपराध दर घटेगी । महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस की उपस्थिति से और जनता की सुरक्षा और विश्वास बढ़ेगा। एसपी ने अपराध नियंत्रण,गौ-तस्करी रोकथाम, वांछित गिरफ्तारी और संगठित अपराध पर फोकस करते हुए नई चैकियो का निर्माण किया गया हैं, ताकि जिले में शांति बनी रहे और अपराधी तत्वों पर दबाव बढ़े। एसपी के निर्देशन में जनपद में अन्य नई चैकियों के सृजन हेतु प्रस्तावित किया गया है। जिससे जिले के दूरदराज गांवों, बाजारों, घाटों एवं सीमावर्ती इलाकों में पुलिस की मौजूदगी को और विस्तारित करेगा, ताकि अपराध की जड़ें ही समाप्त हो सकें।