Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

13 जनवरी का दिन अघोर श्रद्धालुओं के लिये अत्यंत भावभीना होता
VARANASI NEWS: 13 जनवरी को अघोर परंपरा के महान संत अघोरेश्वर महाप्रभु की स्थूल काया की जननी माँ मैत्रायिणी योगिनी का निर्वाण दिवस, सभी अघोर आश्रमों में, श्रध्दा- भक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया जाता है । इसी कड़ी में माँ मैत्रायिणी योगिनी के मूल निवास स्थान, बिहार जिले के आरा जिले के ग्राम गुंडी, में स्थापित श्माँ मैत्रायिणी योगिनी सीनियर सेकेंडरी स्कूलश् (डडल्ै) में एक वृहद कार्यक्रम आयोजित हुआ । सुबह साफ- सफाई, भजन कीर्तन और प्रसाद वितरण के बाद भक्ति -संगीत का दौर चला । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष, श्री नरेन्द्र नारायण यादव ने माँ मैत्रायिणी योगिनी, अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम जी तथा अघोराचार्य महाराज श्री बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी के चित्रों पर माल्यार्पण करने के बाद दीप प्रज्ज्वलित किया । इस मौके पर स्कूल प्रशासन ने बुके, शॉल, प्रतीक चिन्ह और अघोर साहित्य को भेंट कर मुख्य अतिथि का सम्मान किया । इसके बाद क्षेत्रीय गायकों और वादकों के साथ स्कूल के बच्चों ने सुर ताल का अद्भुत संगम पेश किया । तदुपरांत वैचारिक गोष्ठी के अंतर्गत अपनी बात रखते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष ने, अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान, वाराणसी द्वारा संचालित इस स्कूल को सेवा और शिक्षा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया । अध्यात्म और शिक्षा का अद्भुत संगम करार दिया । अघोर परंपरा के परोपकारी स्वरुप की प्रशंसा करते हुए नरेन्द्र नारायण ने कहा कि ष्एक औघड़ द्वारा शिक्षा के माध्यम से पीढ़ियों को पुष्पित-पल्लवित होते देखना हैरान और गर्व कर देने वाला अनुभव है । सम्पूर्ण संसार में अघोर के वर्तमान आराध्य और वाराणसी स्थित अघोर के विश्वविख्यात हेडक्वार्टर, श्बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुण्ड के वर्तमान पीठाधीश्वर तथा डडल्ै के संस्थापक अघोराचार्य महाराजश्री बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी का दर्शन करने की इच्छा व्यक्त करते हुए नरेन्द्र नारायण ने कहा कि यहाँ आकर मैं अभिभूत हूँ । ऐसी जगह पर आकर और एक महान संत की जन्मदायिनी को श्रद्धांजलि अर्पित कर मैं अभिभूत हूँ और एक औघड़ के सामाजिक सरोकार के लोकोपकारी मिशन के हमेशा उपस्थित हूँ। इसके बाद अन्य लोगों ने भी माँ मैत्रायिणी योगिनी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अघोर परम्परा द्वारा जारी मानवीय सेवा एवं डडल्ै के शैक्षणिक योगदान की सराहना की । कार्यक्रम के अंत में विधानसभा अध्यक्ष महोदय द्वारा जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किया गया । इसके बाद एक विशाल भंडारा के तहत सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया । इस के पहले स्कूल के प्रबंधक डॉ. विकास और प्रिंसिपल अनिल कुमार के नेतृत्व में अनंत सिंह और नितेश सिंह सहित स्कूल प्रशासन ने सबका स्वागत किया ।