Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। ग्राम पटेहरा (पटेल) में सौतेले बेटे ने अपनी सौतेली मां और सौतेले भाई की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान उषा गुप्ता (55) पत्नी स्व. प्रेमचंद्र गुप्ता और आयुष गुप्ता (30) के रूप में हुई।जानकारी के मुताबिक, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने मां के शव को घर से करीब दो किलोमीटर दूर नहर में फेंक दिया, जबकि भाई के शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर जलाने के इरादे से ले जा रहा था। जब आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गांव के एक तिराहे से गुजर रहा था, तभी अचानक शव ट्रॉली से नीचे गिर गया। सड़क पर शव देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रुकवाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। कुछ ही देर में पुलिस ने आरोपी को ट्रैक्टर-ट्रॉली और हत्या में प्रयुक्त बांके के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। एसपी नक्सल मनीष मिश्रा ने बताया कि राहुल नाम की व्यक्ति ने अपनी सतौली मां और अपने सतोले भाई आयुष पर धारदार हथियार से वार किया। जिसमें दोनों की मौत हो गई। और आयुष का शव बरामद कर किया गया है। और पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सतौली मां के शव को नहर में डाल दिया है। पुलिस टीम छानबीन में लगी हुई हैं। शव को बरामद कर लिया जाएगा। राहुल को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।