सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन पर जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण और सांस्कृतिक महोत्सव 15 जनवरी को

JHANSI NEWS: महिला सशक्तिकरण की प्रतीक, सामाजिक न्याय की सशक्त आवाज़ एवं मैनपुरी की सांसद श्रीमती डिंपल यादव के 48वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर कंबल वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी सपा नेता राहुल यादव ने पत्रकार वार्ता में दी. उन्होंने बताया की यह कार्यक्रम 15 जनवरी गुरूवार को प्रातः 11 बजे करारी स्तिथ समाजवादी पार्टी कार्यालय स्थल   में संपन्न होगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को ठंड से राहत प्रदान करना, सामाजिक संवेदनशीलता को प्रोत्साहित करना तथा महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक चेतना का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है। डिंपल यादव  का संपूर्ण सार्वजनिक जीवन महिलाओं के अधिकारों, सामाजिक समानता और जनसेवा के लिए समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस को सेवा कार्यों से जोड़ना समाज के प्रति उनके विचारों और मूल्यों का प्रतीक है। आयोजक राहुल यादव बबीना ने बताया कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए जाएंगे। साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी, जो सामाजिक एकता, भारतीय संस्कृति और जनचेतना को सशक्त बनाएँगी। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि डिंपल यादव का नेतृत्व महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह आयोजन उनके विचारों से प्रेरित होकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक छोटा सा प्रयास है। कार्यक्रम के दौरान शांति, सौहार्द और अनुशासन बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं। पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति और कार्यक्रम का कवरेज समाज में सेवा और सहयोग के इस संदेश को व्यापक स्तर पर पहुँचाने में सहायक सिद्ध होगा। इस दौरान जगमोहन यादव सेमरी पूर्व जिलाध्यक्ष छात्र सभा , राजकुमार राजपूत जौहरी, सुनील कुशवाहा, अरविंद दांगी, सौरभ अहिरवार, विजय चोरिया मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *