Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

मकर संक्रांति एवं लोहड़ी के अवसर पर भव्य आयोजन, आईएएस रहे मुख्य अतिथ
JHANSI NEWS: मकर संक्रांति के पूर्व दिवस एवं लोहड़ी के शुभ अवसर पर प्राक्तन छात्र संगठन, राजकीय इंटर कॉलेज के तत्वावधान में विद्यालय परिसर में खिचड़ी वितरण का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीआईसियन डॉ० प्रदीप श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीआईसियन श्री इन्द्र विक्रम सिंह, आईएएस, सचिव कृषि विभाग रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य सतीश कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों, विद्यालय स्टाफ, छात्र एवं छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।
आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष डॉ० प्रदीप श्रीवास्तव, सचिव विवेक अग्रवाल, संयुक्त कोषाध्यक्ष संदीप द्विवेदी सहित राकेश पाठक, ज्ञान प्रकाश निगम, मुकेश गुप्ता, अजय सिजरिया, विनय अग्रवाल, अनिल श्रीवास्तव, सतीश लिखधारी, मानस मधुर, आशीष दुबे, उप-प्रधानाचार्य इंद्रजीत वर्मा, उप-प्रधानाचार्या अनुराधा, मनोज गुप्ता, डॉ० नरेन्द्र सिंह यादव, अजय सिंह, बृजेन्द्र कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन अनिल श्रीवास्तव ने किया एवं आभार प्रदर्शन सचिव विवेक अग्रवाल द्वारा किया गया।