सूचना विभाग से अपील: केवल सम्पादक नहीं, पत्रकारों की पूरी सूची भी जारी की जाए

प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय के लिए पूर्ण पत्रकार सूची की मांग, केवल सम्पादकों की जानकारी अपर्याप्त
JHANSI NEWS: जिला प्रशासन द्वारा सूचना विभाग से इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के पत्रकारों की जानकारी मांगी गई थी। प्राप्त सूची में अधिकांश समाचार संस्थानों के केवल सम्पादकों के नाम ही शामिल पाए गए। इस कमी को लेकर प्रशासन और मीडिया के बीच समन्वय बनाए रखने की चुनौती सामने आ रही है। इस संबंध में पत्रकार पुनीत श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि समाचार संस्थानों के सम्पादक के अलावा संस्थानों में कार्यरत पत्रकारों की सूची भी जारी होना चाहिए। उनका कहना है कि पत्रकारों को क्षेत्र में जाकर जनता, अधिकारियों और विभिन्न संस्थाओं से समाचार एकत्रित करना पड़ता है। केवल सम्पादकों के नाम होने से प्रशासन और मीडिया के बीच संवाद की स्थिति पूरी तरह सुनिश्चित नहीं हो सकती। उन्होंने आगे बताया कि यदि सूचना विभाग सभी पत्रकारों की सूची उपलब्ध कराए, तो अधिकारियों और मीडिया के बीच समन्वय और संपर्क बेहतर होगा और किसी भी प्रकार के विवाद या टकराव की संभावना कम हो जाएगी। पत्रकारों का कहना है कि मीडिया और प्रशासन के बीच पारदर्शिता बढ़ाने के लिए यह कदम अहम है। जिले में सूचना आदान-प्रदान की प्रक्रिया को और सुगम बनाने के लिए पूर्ण पत्रकार सूची का होना अनिवार्य है। इस पहल के माध्यम से न केवल प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी आएगी, बल्कि पत्रकारों को भी अपने काम में सुविधा और अधिकारिक सहयोग सुनिश्चित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *