बलरामपुर में यूपी बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं 24 जनवरी से होंगी आरंभ

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 24 जनवरी से शुरू होंगी। इन परीक्षाओं को सुचारु, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन के निर्देश पर प्रत्येक विकास खंड में सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। ये मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में पड़ने वाले परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे। नगर क्षेत्र के इंटर कॉलेजों की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी रामकुमार को सौंपी गई है। हरैया सतघरवा ब्लॉक में बीईओ सियाराम वर्मा, पचपेड़वा में बीईओ घनश्याम वर्मा, बलरामपुर में बीईओ अशोक कुमार पाठक और गैंडास बुजुर्ग में बीईओ विनय चैधरी को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, श्रीदत्तगंज ब्लॉक में बीईओ रमेश चंद्र मौर्य, गैसड़ी में बीईओ शमशेर सिंह राणा, उतरौला में बीईओ सुनीता वर्मा तथा तुलसीपुर में बीईओ स्वामीनाथ को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्रों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। इन सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में 24 जनवरी से 1 फरवरी तक जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। प्रशासन ने किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के लिए सतर्क निगरानी के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *