Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: शहर के कोतवाली रोड स्थित सदाशिव पैलेस में स्वर्गीय दिलीप कुमार तिवारी उर्फ दीपू तिवारी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने प्रसाद ग्रहण कर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई, जिसके उपरांत दीपू तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें एक मिलनसार, सरल स्वभाव और समाजसेवी व्यक्तित्व के रूप में याद किया। आयोजन स्थल सदाशिव पैलेस में दोपहर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भंडारे की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में आयोजकों की सक्रिय भूमिका देखने को मिली, जिससे सभी आगंतुकों को प्रसाद सहजता से उपलब्ध कराया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में तिवारी परिवार सहित मित्रों और शुभचिंतकों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में रिंकू तिवारी, अर्जित तिवारी, अरमान तिवारी, देवराज सिंह, शोभराज सिंह, पिंटू सिंह, अंशू सिंह, प्रेम शंकर अग्निहोत्री, रमाशंकर अग्निहोत्री, सुदेश द्विवेदी, अनूप द्विवेदी, बृजेश कुमार तिवारी उर्फ रंजू तिवारी एवं राजेश तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।