घर घर योग कराएंगे, सबको स्वस्थ बनाएंगे

अजुहा में भारत स्वाभिमान व पतंजलि योग समिति की बैठक संपन्न
KAUSHAMBI NEWS: भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में भारत स्वाभिमान की बैठक मंगलवार को नगर पंचायत अजुहा के वार्ड नं दो अंबेडकर नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित की गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचम लाल मौर्य ने किया , संचालन हर्ष कुमार ने किया । बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी ने योग की उपयोगिता को बताते हुए कहा कि भारत स्वाभिमान का उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुँचाना है। घर-घर योग करायेंगे, सबको स्वस्थ बनाएंगे के संकल्प के साथ संगठन ने स्वास्थ्य जागरूकता और योग साधना को आमजन के जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि योग को जनांदोलन का रूप देने के लिए प्रत्येक प्रखंड और सदर क्षेत्र में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से नियमित योगाभ्यास, प्राणायाम तथा स्वदेशी जीवनशैली को बढ़ावा देने पर बल दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने नियमित योग करने और अधिकाधिक लोगों को योग से जोड़ने का संकल्प लिया। इस दौरान राज्य कार्यकारिणी महामंत्री राजेश आर्य , प्रदीप , वीरेंद्र सिंह , संतोष जोशी , प्रदीप कुमार उर्फ अंतिम अग्रहरि मौजूद रहे । कार्यक्रम के अंत में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट व पतंजलि योग समिति सिराथू प्रभारियों के दायित्व का विभाजन किया गया , जिनमें मंगल प्रसाद मौर्य को किसान सेवा समिति का संरक्षक , डा राकेश सिंह को भारत स्वाभिमान का संरक्षक , रामबाबू मोदनवाल को पतंजलि योग समिति का संरक्षक, दिनेश प्रताप सिंह को पतंजलि योग समिति का प्रभारी , आकाश मौर्य को भारत स्वाभिमान का तहसील संगठन मंत्री , विवेक यादव को तहसील महामंत्री भारत स्वाभिमान, अजय केसरवानी को पतंजलि योग समिति का संगठन मंत्री , शिव प्रताप को किसान सेवा समिति का तहसील प्रभारी बनाया गया । इस दौरान पुष्पा देवी , किरन जोशी , सरिता देवी , सुचिता केसरवानी , मीना देवी आदि संगठन के सदस्य मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *