किशोरी को भगाने के आरोप में एक व्यक्ति पर मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिक किशोरी को दो दिन पहले एक युवक भगा ले गया, किशोरी के पिता की शिकायत पर युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि ने खोजबीन के बाद पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को तीन दिन पहले एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया, पीड़ित ने बेटी की खोजबीन के बाद पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित की शिकायत पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने पीतांबर पुर गांव के रामराज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *