पीड़ित ने कस्बे के एक युवक पर लगाया बेटी को भगा ले जाने का आरोप, शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे के एक पीड़ित का आरोप है कि कस्बे का ही एक युवक उसकी बेटी को भगा ले गया है, पीड़ित ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे के रहने वाले एक व्यक्ति ने अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि अजुहा कस्बे का एक युवक उसकी बेटी को सोमवार की देर रात भगा ले गया है, काफी खोजबीन के बाद बेटी का पता नहीं चला, पीड़ित ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *