Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के दिलावलपुर गांव के नजदीक नहर के पास तेज रफ्तार चार पहिया की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए , एक की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पीड़ित ने घटना की शिकायत सैनी पुलिस को देकर कार्यवाही की मांग की है । पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। प्रतापगढ़ जनपद के संग्राम गढ़ थाना क्षेत्र के गुलनार पुरैनी निवासी राम भवन पुत्र मंहगू राम ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि चार जनवरी की सुबह उसका भाई पप्पू पुत्र मंहगू राम 28 वर्ष अपने साथी आशीष पुत्र राम खेलावन के साथ बाइक से रिश्तेदारी सैनी कोतवाली के चौरा गांव जा रहा था, पप्पू जैसे ही सैनी कोतवाली के दिलावलपुर गांव के नजदीक नहर के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया, हादसे में बाइक सवार पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि आशीष चोटिल हो गया , स्थानीय लोगो ने देखा तो घायल को सैनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने पप्पू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रामभवन की शिकायत पर सैनी पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।