Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

भारत के प्रति भक्ति से भारत की भव्यता निर्धारित करने का युवाओं को लेना होगा संकल्प
PRATAPGARH NEWS: देश के युवाओं में शक्ति असीमित हैं,यदि देश के युवा राष्ट्रभक्ति व निस्वार्थ भाव से कार्य करें तो भारत पुनः विश्वगुरु के पद पर आसीन होगा । इसलिए हमें देश के युवाओं के मन में राष्ट्रभक्ति व समाज के प्रति निस्वार्थ भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उक्त विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के पुनीत अवसर के उपलक्ष्य में नगर के तुलसी सदन में मंगलवार को आयोजित विराट युवा सम्मेलन को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर ने कहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में अनुकूल वातावरण है। ऐसे में देश का युवा व सामान्य देशवासी यदि इस कार्य में लग जाएं तो भारत 2047 तक विकसित देश अवश्य बन जाएगा। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं की भारत के प्रति भक्ति से ही भारत की भव्यता निर्धारित करने का संकल्प लेना होगा। आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थी संवर्ग के कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्पित शुक्ल, मुख्य अतिथि रोशन सरोज रहे।व्यवसाई संवर्ग के कार्यक्रम की अध्यक्षता रविकांत उमर वैश्य,मुख्य अतिथि सुश्री संजीवनी रही। कार्यक्रम की शुभारंभ पधारे अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रवज्जलन द्वारा हुई। इस मौके पर पुजारियों द्वारा विधिवत् मंत्रोच्चार करके पुष्प वर्षा की गई। इस मौके पर विद्यालय के युवा विद्यार्थियों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये एवं पंच प्रण की वीडियो क्लिपिंग का प्रदर्शन किया गया।सम्मेलन में विद्यार्थी संवर्ग एवं व्यवसाई के युवाओं ने बढ़चढकर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से विभाग कार्यवाह हरीश,विभाग प्रचारक ओम प्रकाश,जिला कार्यवाह हेमन्त कुमार,जिला प्रचारक प्रवीण कृष्ण उपस्थित रहे। संचालन डॉक्टर अनूप सिंह एवं अजीत ने किया। इस मौके पर एकल गीत दीपकदेव एवं चंद्रभूषण ने किया। मुख्य वक्ता द्वारा युवाओं के प्रश्न का समाधान किया गया। अंत में वन्देमातरम के सामूहिक गान द्वारा कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में सहप्रांत प्रचारक सुनील, प्रांत प्रचारक प्रमुख रामचंद्र,जिला संघचालक चिंतामणि,सह जिला संघचालक अशोक,विभाग प्रचार प्रमुख प्रभा शंकर,सुमित,अंकित, अवनीश,विवेकानंद,कार्तिकेय, महेश गुप्ता,आशीष मिश्र,अंकुर,ध्रुव शर्मा, रमेश पटेल,ऋचा सिंह, संतोष, उमंग, नीरज अग्रहरि,शिवानी मातन हेलिया, मनोज,शिवशंकर,शीतांशु ओझा, शिवेश शुक्ल, राघवेन्द्र सिंह,रवि, उत्कर्ष, अभय, विवेक, रामचन्द्र, अर्पित,सुधांशु मिश्र,अनिल मिश्र आदि उपस्थित रहे।