Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

लालगंज के कोला का वन में आधी रात हुई मुठभेड़, बदमाशों के पास नकदी, तमंचा व बाइक बरामद
PRATAPGARH NEWS: दो दर्जन से अधिक मुकदमे में वांछित चल रहे शातिर चोर के गिरोह से पुलिस की मुठभेड हो गयी। बदमाशो की फायरिंग की जबाबी कार्रवाई में एक शातिर के पैर में गोली लग गयी। जबकि दो बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद गोली लगने से घायल बदमाश को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। लालगंज कोतवाल आलोक कुमार फोर्स के साथ सोमवार की रात गश्त पर निकले थे। रात ग्यारह बजे रानीगंज कैथौला के समीप कोला का वन के सामने एक बाइक पर तीन संदिग्ध आते दिखाई दिये। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो तीनों बाइक से भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक फिसल कर पलट गयी। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। लालगंज कोतवाल के साथ एसएसआई अरूण कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने जबाबी फायरिंग किया। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गयी। जबकि उसके दो साथी गिरफ्तार किये गये। गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान लीलापुर थाना के तिना चितरी निवासी राजकुमार वर्मा पुत्र दशाराम वर्मा के रूप में हुई। वहीं गिरफ्तार बदमाश की पहचान लालगंज के खण्डवा निवासी अनुज सरोज व देवापुर चौखड़ निवासी अजय पटेल के रूप मे हुई। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से घायल बदमाश को लेकर पुलिस लालगंज ट्रामा सेंण्टर पहुंची। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बदमाशो के पास एक बिना नंबर की बाइक व एक तमंचा तथा छः हजार एक सौ दस रूपये बरामद हुए। मुठभेड की जानकारी मिलने पर देर रात अपर पुलिस अधीक्षक बृजनंदन राय व सीओ आशुतोष मिश्र भी ट्रामा सेंटर पहुंचे और घायल बदमाश से पूछताछ किया। बदमाशो के खिलाफ लालगंज कोतवाल आलोक कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। लालगंज कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि राजकुमार के खिलाफ विभिन्न थानों में पचीस मुकदमें, अनुज पर उन्नींस और अजय पटेल पर बीस मुकदमें दर्ज हैं। उन्होने बताया कि पूछताछ के बाद गिरफ्तार दोनों बदमाशो को जेल भेजा गया है।