रंजिश में दुकानदार पर लाठी डण्डे व धारदार हथियार से हमला, छः पर केस

PRATAPGARH NEWS: दुकान लगाने की रंजिश को लेकर विपक्षी दुकानदारों ने पीड़ित को मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। लालगंज कोतवाली के लकुरी वाचन का पुरवा निवासी धर्मेन्द्र गुप्ता पुत्र राजाराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि ग्यारह जनवरी की शाम छः बजे वह अपने ठेले पर फास्टफूड बेंच रहा था। उसके सामने गांव के रामसजीवन गुप्ता ने भी चाट की दुकान लगायी थी। आरोप है कि रंजिश के कारण रामसजीवन, शम्भू नाथ गुप्ता पुत्रगण राम नारायण, सोनू गुप्ता पुत्र शंभू गुप्ता, विकास गुप्ता व विशाल गुप्ता पुत्रगण रामसजीवन, मोनू गुप्ता पुत्र शंभू गुप्ता ने लाठी डंडे व धारदार हथियार से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। आरोपियो की पिटाई से वह बेहोश हो गया। लालगंज कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि घटना की जांच के बाद आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *