बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव आज बुधवार को पहुंचेंगे प्रयागराज माघ मेला

संगम क्षेत्र स्थित ‘दद्दा जी’ के शिविर में करेंगे दर्शन-पूजन, संगम स्नान व संत-सानिध्य

PRAYAGRAJ NEWS: बॉलीवुड के लोकप्रिय एवं चर्चित अभिनेता राजपाल यादव आज प्रयागराज माघ मेला क्षेत्र पहुंच रहे हैं। वे संगम क्षेत्र में स्थित पूज्य गुरुदेव पं. देवप्रभाकर शास्त्री “दद्दा जी” के शिविर में उपस्थित होकर दर्शन-पूजन करेंगे तथा चल रहे असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दिव्य आयोजन में सहभागिता करेंगे। इस अवसर पर अभिनेता राजपाल यादव डॉ. अनिल प्रभाकर शास्त्री जी के सानिध्य में आध्यात्मिक अनुष्ठानों में सम्मिलित होंगे और उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। मीडिया प्रभारी सनी केसरी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभिनेता राजपाल यादव संगम में पावन स्नान करेंगे तथा उसके उपरांत शिविर में असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण के पुण्य कार्य में स्वयं भाग लेकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे। उन्होंने कहा कि राजपाल यादव का यह आध्यात्मिक जुड़ाव श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा। यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुपम संगम प्रस्तुत कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *