बजट सत्र में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक को लेकर वकीलों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, सौंपा ज्ञापन

बहराइच में विधेयक के समर्थन में कलेक्टेªट परिसर में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
PRATAPGARH NEWS: संसद के बजट सत्र में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक को पारित कराए जाने की मांग को लेकर बुधवार को यहां कलेक्टेªट परिसर में अधिवक्ताओं ने डीएम कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की। आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन द्वारा विधेयक को लेकर चलायी जा रही मुहिम के तहत एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कैम्पस में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। अधिवक्ताओं ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सिटी मजिस्टेªट राजेश चौरसिया को सौपते हुए संसद के बजट सत्र में केंद्र सरकार से अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक पारित कराने की आवाज उठायी। वरिष्ठ अधिवक्ता बजरंग बहादुर तिवारी, देवी पाटन मण्डल इकाई अध्यक्ष कौशलेंद्र वर्मा तथा बहराइच जिला इकाई अध्यक्ष अनिल शुक्ल की संयुक्त अगुवाई मे अधिवक्ताओ ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने विधेयक के समर्थन में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई अधिवक्ताओं की आम सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि राष्ट्रपति को संबोधित हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन आगामी अटठाईस जनवरी से श्ुारू हो रहे संसद के बजट सत्र के दौरान एसोसिएसन द्वारा नई दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के साथ सौपा जाएगा। उन्होने केंद्र सरकार से कहा है कि वह न्याय की लड़ाई लड रहे अधिवक्ताओ़ को जीवन भय के वातावरण से मुक्त करने के लिए यह विधेयक अविलम्ब लाए। राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी के संयोजन मे प्रदेश भर मे निकली अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा की सफलता को लेकर भी यहां वकीलो में गर्मजोशी का माहौल दिखा। महासचिव अनिल तिवारी ने यूपी सरकार से कर्मचारियों की भांति वकीलो के लिए भी पंाच लाख का हेल्थ कैशलेस बीमा कराए जाने की मांग उठाई। आम सभा की अध्यक्षता जिला इकाई अध्यक्ष अनिल शुक्ल व संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता आरती यादव ने किया। इस मौके पर अधिवक्ता अनीता वर्मा, सिमरन परवीन, संध्या वर्मा, हनुमान प्रसाद तिवारी, कृपाराम वर्मा, संदीप चौधरी, ममता वर्मा, कमलेश श्रीवास्तव, भरतलाल वर्मा, हरेन्द्र पाण्डेय, विजय तिवारी, शक्तिकांत मिश्र, रमेशचंद्र शुक्ला, सत्यप्रकाश दुबे, अरूणेश यादव आदि अधिवक्ता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *