अधिवक्ता की पिटाई का केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर तिवरानन का पुरवा गांव निवासी ललित कुमार वर्मा पुत्र चंद्रप्रकाश वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती दस जनवरी की शाम वह लालगंज तहसील से विधि व्यवसाय करके बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव समीप रास्ते मे गांव के सतीश कुमार वर्मा पुत्र छोटे लाल वर्मा ने जबरन रोक लिया। आरोपी ने गालीगलौज करते हुए पीड़ित को मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। एसओ राजेन्द्र तिवारी का कहना है कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *