Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर सेवा और सहयोग की भावना को साकार करते हुए श्री जय हनुमान मंदिर प्रबंध कमेटी की प्रेरणा से शहर के चौक चौराहा पर चाय एवं ब्रेड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य का आयोजन कमला देवी एवं शिवगोविन्द गुप्ता द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में राहगीरों ने गर्म चाय का आनंद लिया और ठंड से राहत महसूस की। कड़ाके की ठंड के बीच सुबह से ही चौक चौराहा पर चाय वितरण का सिलसिला शुरू हो गया। राह चलते लोग, दुकानदार, मजदूर एवं आम नागरिक गर्म चाय पीकर प्रसन्न नजर आए। लोगों ने इस सामाजिक और धार्मिक पहल की सराहना करते हुए आयोजकों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम से जुड़े लोगों ने कहा कि मकर संक्रांति जैसे पवित्र पर्व पर जरूरतमंदों और राहगीरों की सेवा करना ही सच्ची भक्ति है। इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी सौहार्द, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। अंत में हनुमान मंदिर प्रबंध कमेटी की ओर से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर पूर्व सभासद सत्य भगवान, पप्पन रस्तोगी, शैलेंद्र शरण सिंपल, कालिका प्रसाद, संजय गुप्ता, देवनाथ धाकड़े, ब्रजराज पटेल, सुरेंद्र पाठक, अमरनाथ गुप्ता, शिवाकांत चौरसिया, सतीश गुप्ता, अनिल यादव, सत्यम मोदनवाल, राजू मोदनवाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने आयोजन में सहयोग करते हुए सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई।