पीरनपुर में संतोष मोटर्स शोरूम का हुआ भव्य उद्घाटन

जावा व येजदी की आधुनिक बाइकों की होगी सेल एंड सर्विस
FATEHPUR NEWS: जनपद के पीरनपुर क्षेत्र में बुधवार को संतोष मोटर्स शोरूम का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया गया। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, व्यापारिक वर्ग और बाइक प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शोरूम के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्रवासियों को प्रीमियम और आधुनिक दोपहिया वाहनों की खरीद एवं सर्विस की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो गई है।
शोरूम के संचालक संतोष कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि संतोष मोटर्स में जावा एवं येजदी ब्रांड की गाड़ियों की सेल और सर्विस दोनों की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में शोरूम पर जावा की पांच प्रमुख मॉडल की गाड़ियां उपलब्ध हैं, जिनमें जावा 42 बाबर, जावा रोडस्टर, जावा 42 एफजे, जावा 42 क्लासिक और एडवेंचर सीरीज की गाड़ियां शामिल हैं। ये सभी गाड़ियां 334 सीसी इंजन क्षमता की हैं, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस, स्टाइल और आधुनिक तकनीक से लैस हैं। संचालक ने बताया कि इन बाइकों को खास तौर पर युवाओं और बाइक प्रेमियों की पसंद को ध्यान में रखते हुए शोरूम में उपलब्ध कराया गया है। दमदार इंजन, आकर्षक डिजाइन और बेहतर माइलेज के कारण जावा ब्रांड की गाड़ियां युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। उद्घाटन के दिन ही शोरूम को पहला ग्राहक भी मिल गया। पीरनपुर निवासी एहसानुल हक ने जावा 42 बाबर मॉडल की बाइक की खरीदारी कर शोरूम के प्रथम ग्राहक बनने का गौरव प्राप्त किया। इस खुशी के मौके पर संचालक संतोष कुमार गुप्ता ने केक काटकर प्रथम ग्राहक का स्वागत किया और उन्हें बाइक की चाबी सौंपकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शोरूम परिसर में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ प्रथम बिक्री का उत्साह बढ़ाया। संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि भविष्य में ग्राहकों को बेहतर आफ्टर सेल्स सर्विस, स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता और समय-समय पर विशेष ऑफर्स भी दिए जाएंगे, जिससे ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि संतोष मोटर्स का उद्देश्य ग्राहकों को गुणवत्ता, भरोसे और संतुष्टि के साथ सेवा प्रदान करना है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान शोरूम परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। क्षेत्र के लोगों ने शोरूम के शुभारंभ पर संचालक को बधाई दी और इसे पीरनपुर क्षेत्र के लिए एक नई उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *