हिसामपुर माढों में चोरों ने एक घर में मारपीट कर लाखों की नकदी व जेवर किए पार

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के हिसामपुर माढों का मजरा बनियन का पुरवा गांव में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर में मारपीट कर घर में रखे नकदी व जेवर चोरी कर भागने लगे, शोर शराबा सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के हिसामपुर माढों का मजरा बनियन का पुरवा गांव निवासी अमर सिंह पुत्र राम धनी ने सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीती रात एक बजे के करीब अज्ञात बदमाश उसके घर में घुस गए और मारपीट कर घर बक्से में रखे एक लाख 16 हजार की नकदी व सोने चांदी के जेवरात पार कर दिया। जिसके बाद चोरों ने अजय पुत्र शिव बली शिव भवन पुत्र सुखदेव अग्रहरि के घरों में घुसकर चोरी का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल कर कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *