अखंड सेना संगठन के तत्वाधान में गूंजा गौतम बुद्ध का जीवन दर्शन, करुणा और अहिंसा पर चला मंथन

बुद्ध के विचारों से जुड़ा समाज, सभी गांवों में पाठ कराने का लिया गया निर्णय, खिलाई खिचड़ी
FATEHPUR NEWS: विकास खण्ड कड़ा के सिपाह का मजरा रजपालपुर नरवापर गांव में बुधवार को अखंड सेना संगठन के तत्वाधान में बुद्ध चरित चंद्रोदय का भव्य सामूहिक पाठ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने गौतम बुद्ध के जीवन दर्शन को श्रद्धापूर्वक सुना।पाठ के दौरान वक्ताओं ने कहा कि गौतम बुद्ध के विचार करुणा, अहिंसा और सत्य पर आधारित थे। उन्होंने दुख से मुक्ति के लिए मध्यम मार्ग अपनाने और आत्मज्ञान के माध्यम से जीवन को शांति की ओर ले जाने का संदेश दिया। बुद्ध के उपदेश आज भी समाज को हिंसा, तनाव और भेदभाव से दूर रहने की प्रेरणा देते हैं।कार्यक्रम के समापन पर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि क सभी गांवों में बुद्ध चरित चंद्रोदय का पाठ कराया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग बुद्ध के विचारों से जुड़ सकें और सामाजिक सद्भाव को मजबूती मिले।इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुकेश कुशवाहा , जिलाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा , राजेंद्र प्रसाद बौद्धाचार्य, जेपी कुशवाहा बौद्धाचार्य, कमलेश कुशवाहा, मिश्री लाल, लवकुश कुशवाहा, भोला कुशवाहा, हंसराज, अशोक कुमार, गया प्रसाद, मूलचंद, नवीन कुशवाहा, मुलायम कुशवाहा, उमेश चंद्र, ओमप्रकाश, जग्गू गुप्ता  संतोष कुशवाहा, सुरेश कुमार, सारधा प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।अखण्ड सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष यातेंद्र कुमार एडवोकेट ने कहा कि बुद्ध के विचार समाज को जोड़ने और मानवता को शांति का मार्ग दिखाने वाले हैं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *