Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: जनपद प्रयागराज के तहसील सदर अंतर्गत करैलाबाग परगना स्थित आराजी संख्या 113ध्1 सहित कुल 497.78 वर्गगज भूमि को लेकर गंभीर विवाद सामने आया है। इस मामले में पीड़ित डॉ. वलीउल्लाह सिद्दीकी ने मंडलायुक्त प्रयागराज मंडल को प्रार्थना पत्र सौंपकर भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास, पुलिसिया उत्पीड़न और प्रशासनिक पक्षपात के आरोप लगाए हैं।
पीड़ित के अनुसार उक्त भूमि उनके स्वामित्व में दर्ज है और वर्ष 2021 से विपक्षी पक्ष द्वारा जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अपनी जमीन की सुरक्षा हेतु चारदीवारी कराई थी, जिसे कथित रूप से कई बार क्षतिग्रस्त किया गया। पीड़ित का आरोप है कि इस संबंध में उन्होंने स्थानीय पुलिस और प्रशासन को कई बार अवगत कराया, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
डॉ. वलीउल्लाह सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष की ओर से 18 अप्रैल 2025 को उनके खिलाफ एकतरफा प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जबकि पीड़ित पक्ष की शिकायतों को नजरअंदाज किया गया। इसके बाद भी 29 सितंबर 2025 को भूमि पर पुनः कब्जे का प्रयास किया गया। मामले को लेकर पीड़ित द्वारा न्यायालय में वाद संख्या 1466/2025 दाखिल किया गया है, जिसमें अभी तक कोई स्थगन आदेश पारित नहीं हुआ है। वहीं, प्रशासन द्वारा भूमि को सरकारी बताते हुए नोटिस जारी किए जाने से पीड़ित और अधिक असमंजस में है।
पीड़ित का कहना है कि बिना किसी अंतिम न्यायिक आदेश के उन्हें बार-बार धमकाया जा रहा है तथा जबरन भूमि से बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मंडलायुक्त से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।