जूनियर नेशनल अंडर -14 चैंपियनशिप की आल स्टार टीम का हुआ गठन

PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज में आयोजित जूनियर एनबीए नेशनल 3Û3 अंडर-14 प्रतियोगिता में एक ऑल-स्टार टीम का गठन किया गया है, जो दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी। प्रयागराज ऑल-स्टार टीम के बालक वर्ग में 1. आयुष कुमार – सनबीम सनसिटी बॉयज टीम ए,2. आयुष कुमार सिंह – जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल बॉयज टीम ए, 3. दीपक सोनकर – जेएलएम गायत्री विद्यापीठ राजस्थान बॉयज टीम ए,4. साहिल कुमार-शीट पब्लिक स्कूल बॉयज टीम ए का चयन किया गया है वहीं बालिकाओं में 1. रॉली चैरसिया -विद्याज्ञान स्कूल गर्ल्स टीम ए,2. वंशिका पाडिया – प्रभात विद्या भारती हाई स्कूल गल्र्स  टीम ए, 3. पावनी कोडापे-दिल्ली पब्लिक स्कूल गल्र्स टीम बी, 4. यशिका मखीजा-होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल कापा गल्र्स टीम ए को चयनित किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय कोच फर्नांडो ने साझा किया अपना अनुभव यूरोप से आए अंतर्राष्ट्रीय कोच फर्नांडो ने अपना अनुभव साझा किया और कोचों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन भी किया, जिसमें कोचों को बहुत कुछ सीखने को मिला और बच्चों ने भी बास्केटबॉल की कई बारीकियां सीखीं। जूनियर एनबीए नेशनल 3 गुणा 3 के बैनर तले आयोजित बास्केटबॉल टूर्नामेंट के लीग चरण में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिसमें विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। लीग मैचों के परिणामों के आधार पर, यूरोप से श्री फर्नांडो द्वारा लड़कों और लड़कियों की एक टीम का चयन किया गया, जो एनबीए नेशनल चैम्पियनशिप में भाग लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *