Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

उत्तर प्रदेश नागरिक सुरक्षा, प्रयागराज टीम ने दी बधाई उत्तर प्रदेश नागरिक सुरक्षा, प्रयागराज के प्रखंड-नैनी, पोस्ट-3 (कीडगंज) स्थित शिशु संगम स्कूल के हॉल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिवीजनल वार्डेन श्रीकृष्ण तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में विभागीय दायित्वों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए समय-समय पर विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन पर बल दिया।
कार्यक्रम में पोस्ट वार्डेन डॉ. जयप्रकाश शर्मा को विभाग द्वारा आई.सी.ओ. पद पर पदोन्नति प्रदान किए जाने के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि स्टाफ ऑफिसर श्रीमती पूनम गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. शर्मा ने 12 वर्षों तक पोस्ट वार्डेन के पद पर पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया है तथा वे आगे भी नई जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत कार्यवाहक पोस्ट वार्डेन श्री अवनीश कुमार पांडे ने किया तथा कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती नीतू निषाद द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री राजेश कुमार निषाद, आशीष वर्मा, अनिल कुमार केसरवानी, डॉ. शिवम त्रिपाठी, रमेश कुमार केसरवानी, दुर्गेश साहू, श्याम बाबू निषाद, रीना साहू, शीला वर्मा, राधा निषाद, क्षमा दुबे, देवकी वर्मा, केतकी शर्मा, पूनम निषाद, रेशम सिंह, आकाश जायसवाल, प्रियंका केसरवानी, अनीता सिंह, श्वेता निषाद, आरती, आंचल शर्मा, कुमारी ज्योति, वंदना निषाद एवं सुनीता चैरसिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
PRAYAGRAJ NEWS: उत्तर प्रदेश नागरिक सुरक्षा, प्रयागराज के प्रखंड-नैनी, पोस्ट-3 (कीडगंज) स्थित शिशु संगम स्कूल के हॉल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिवीजनल वार्डेन श्रीकृष्ण तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में विभागीय दायित्वों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए समय-समय पर विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन पर बल दिया।
कार्यक्रम में पोस्ट वार्डेन डॉ. जयप्रकाश शर्मा को विभाग द्वारा आई.सी.ओ. पद पर पदोन्नति प्रदान किए जाने के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि स्टाफ ऑफिसर श्रीमती पूनम गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. शर्मा ने 12 वर्षों तक पोस्ट वार्डेन के पद पर पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया है तथा वे आगे भी नई जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत कार्यवाहक पोस्ट वार्डेन श्री अवनीश कुमार पांडे ने किया तथा कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती नीतू निषाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री राजेश कुमार निषाद, आशीष वर्मा, अनिल कुमार केसरवानी, डॉ. शिवम त्रिपाठी, रमेश कुमार केसरवानी, दुर्गेश साहू, श्याम बाबू निषाद, रीना साहू, शीला वर्मा, राधा निषाद, क्षमा दुबे, देवकी वर्मा, केतकी शर्मा, पूनम निषाद, रेशम सिंह, आकाश जायसवाल, प्रियंका केसरवानी, अनीता सिंह, श्वेता निषाद, आरती, आंचल शर्मा, कुमारी ज्योति, वंदना निषाद एवं सुनीता चैरसिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।