Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: कांग्रेस पार्टी की गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में फूलपुर तहसील प्रांगण में विरोध प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी फूलपुर द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम 5 सूत्रीय ज्ञापन देकर तत्काल कार्रवाई और दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की गई।इस अवसर पर अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध और गुंडागर्दी चरम पर है जनता अपनी बात किसी भी अधिकारी से नहीं कर पा रही है आज स्थिति वद से बदतर हो चुकी है।यदि आप अपनी बात जनतांत्रिक और प्रजातंत्रात्मक तरीके से शासन और सरकार के सामने ले जाना चाहते हैं।तो हिंसात्मक तरीके से पुलिस द्वारा लाठी चार्ज और दमनात्मक तरीके से दबा दिया जाता है,जिससे भाजपा के कारनामों को जनता के बीच ना ले जाया जा सके ज्ञातव्य हो कि एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चैधरी जब वह शांतिपूर्वक अपने साथियों के साथ अपनी बात प्रशासनिक अधिकारियों के बीच रखना चाहते थे,तो वाराणसी पुलिस ने उसे समय अपमानजनक तरीके से गिरफ्तार करके सड़क पर मारपीट करते हुए दुर्व्यवहार किया।कांग्रेस पार्टी इसकी भर्त्सना और कटु निंदा करती है। जब तक वाराणसी मामले में दोषी पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उन्हें बर्खास्त नहीं किया जाता तब तक कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी।ज्ञापन देने वाले लोगों में प्रमुख रूप से विधानसभा प्रभारी देवराज उपाध्याय, निशा सिंह,महासचिव सत्यनारायण पाण्डेय मुन्ना,सुनील पाण्डेय,पूर्व प्रत्याशी सायरा आयशा, सुभाष चन्द्र यादव,आनंद प्रताप सिंह,प्रदीप पाण्डेय,वाररूम प्रभारी सद्दाम हुसैन सिद्दीकी, पूर्व प्रमुख शिवराम दुबे,सूफिया बानो, मंजू देवी, सितारा देवी, सविता देवी, पुष्पा चैधरी, उर्मिला सिंह, सुनीता देवी, सहाना बेगम, अनवार मिस्त्री, वीरेंद्र प्रताप सिंह, राधा रमण यादव, आजाद आलम, डा.अमर सिंह, वेद प्रकाश, हृदयानन्द यादव,सलीम टाइगर,कार्तिकेय पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।
28