Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: घूरपुर थाना अंतर्गत क्षेत्र के कंजसा में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्यवाही कर, कई अवैध घाटो को कराया गया है। यमुनापार क्षेत्र के घूरपुर थाना अंतर्गत कंजसा गांव में लंबे समय से चल रहे अवैध बालू खनन की शिकायतों को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्यवाही की है। लगातार शिकायत मिलने के बाद थाना प्रभारी घूरपुर दिनेश कुमार एवं एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने तत्काल संज्ञान लिया और पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर किया कार्यवाही । प्राप्त जानकारी के अनुसार कंजसा क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे बिना अनुमति के अवैध रूप से बालू खनन किया जा रहा था। इससे न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा था, बल्कि पर्यावरण को भी भारी क्षति पहुंच रही थी। ग्रामीणों द्वारा लगातार इसकी शिकायत की जा रही थी, लेकिन कार्रवाई न होने से अवैध खनन माफियाओं के हौसले बुलंद थे।
शिकायतों के बाद थाना प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाया। मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से संचालित बालू घाटों की चिंन्हित कर कार्यवाही की गई और जेसीबी मशीन की सहायता से सभी अवैध घाटों को खुदवाकर बंद कर दिया गया। इस दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला और अवैध खनन में लिप्त लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाना प्रभारी घूरपुर दिनेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोबारा अवैध बालू खनन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है, अवैध खनन करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र के ग्रामीणों में राहत की भावना है। लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे अवैध बालू खनन पर पूरी तरह से रोक लग सके। फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिसिया कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।