टीकाकरण व्यवस्था की परखी जमीनी हकीकत, कई गांवों के केंद्रों का औचक निरीक्षण

SIDHARTHNAGAR NEWS: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डा. अविनाश चौधरी ने बुधवार को ग्राम पचउथ, गड़रथा एवं खैरी शीतल प्रसाद में संचालित टीकाकरण सत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर उपस्थित पाए गए तथा टीकाकरण कार्य पूरी तरह सुचारू रूप से चलता मिला। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक ने एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि ड्यूटी सूची के अनुसार सभी बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक लाभार्थी का डेटा यू-विन पोर्टल पर अनिवार्य रूप से फीड किया जाए। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से गांव में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का चिन्हीकरण कर उनकी सूची तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी गर्भवती महिला का प्रसव घर पर न होने पाए, इसकी सतत निगरानी की जाए। इसके अलावा प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक ने गांवों में विशेष शिविर लगाकर सभी पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड तत्काल बनाए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डा. ओ.पी. यादव, राजकुमार, आशुतोष शुक्ल, एएनएम निर्मला, रीता एवं पुष्पा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *