बघौड़ा में क्रिकेट प्रतियोगिता हुआ संपन्न, RK DJ स्पोर्टिंग क्लब बनी फाइनल विजेता

MIRZAPUR NEWS: राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बघौड़ा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। फाइनल मुकाबले में आरके डीजे स्पोर्टिंग क्लब ने शिवा स्पोर्टिंग क्लब को 17 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता का समापन मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेंद्र सिंह बाबा और रामबली सिंह पटेल भी उपस्थित रहे।आयोजक अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 2 जनवरी को शुरू हुई थी और बुधवार को सफलतापूर्वक समाप्त हुई।फाइनल मैच आरके डीजे स्पोर्टिंग क्लब और शिवा स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। आरके डीजे स्पोर्टिंग क्लब ने 17 रनों से जीत दर्ज की। मनीष सिंह और अंकित सिंह ने अंपायर की भूमिका निभाई।इस मौके पर राघवेंद्र चौहान (रवि), जनार्दन सिंह पटेल, विनोद सिंह पटेल, राकेश यादव, रिंकू सोनी, आशुतोष सिंह, अंकित पटेल, मनीष विश्वकर्मा, नितेश पांडेय, मोनू यादव, रामआसरे यादव, शुभम, अमन, मनीष आजाद और जीतू सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *