Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में शुक्रवार को 23 जनवरी 2026 को प्रस्तावित ब्लैकआउट मॉक ड्रिल कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय आपदा की स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा, बचाव एवं सतर्कता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि देश और नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक का जागरूक और सतर्क रहना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से 23 जनवरी 2026 को शाम छह बजे बीएलजे ग्राउंड महुवरिया में मॉक ड्रिल का रिहर्सल किया जाएगा। साथ ही आधे घंटे के लिए पूरे शहर में बिजली बंद कर घरों के दरवाजे व खिड़कियां बंद रखते हुए ब्लैकआउट किया जाएगा। बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारियों में एडीएम वित्त एवं राजस्व, एडिशनल एसपी सिटी, एसडीएम सदर के साथ पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं नगर पालिका विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा व्यापार मंडल से शत्रुघ्न केशरी (प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष/नगर अध्यक्ष), दुर्गा प्रसाद चौधरी (वरिष्ठ जिला महामंत्री) तथा सिविल डिफेंस से शैलेंद्र अग्रहरी और अतिन गुप्ता ने भी भाग लिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल मीरजापुर ने नागरिकों एवं व्यापारी बंधुओं से अपील की कि सुरक्षा एवं सतर्कता की दृष्टि से 23 जनवरी 2026 को आयोजित मॉक ड्रिल ब्लैकआउट रिहर्सल में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। शासन एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए शाम छह बजे अपने घरों और मोहल्लों में ब्लैकआउट सुनिश्चित करें।