Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: मऊआइमा के मदारी गांव में बुधवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा मनरेगा बचाओ चैपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य, शिक्षा, की ओर ध्यान न देकर समाज में जाति संप्रदाय के नाम पर राज करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने (मनरेगा) महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम जिसमें गरीबों असहाय, बेरोजगारों के लिए 100 दिनों के रोजगार निश्चित होती थी। और लोगों को जीने के लिए एक सहारा होता था।उस स्कीम को भाजपा ने बन्द करके अब जीरामजी अधिनियम बनाकर चोरी चोरी आधी रात में गुण्डागर्दी से पास करवा लिया अब इसका परिणाम यह होगा कि सीधे जनता के मुंह से नेवाला छीन लिया जाएगा।इसी तरह कांग्रेस पार्टी ने हम सबको वोट का अधिकार दिया था लेकिन अब गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बहुत सारे मतदाताओं का नाम काटने की साजिश हो रही है।जिला महासचिव समशुल कमर ने कहा कि हमें और आपको कांग्रेस पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के तहत जुड़कर राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करें तभी हमारा आपका भला होगा और देश विकास के रास्ते पर चल सकेगा। कार्यक्रम का संचालन जिलामहासचिव सुनील पाण्डेय ने किया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान हबीबुर्रहमान,देवराज उपाध्याय,वाररुम प्रभारी सददाम हुसैन सिद्दीकी,महासचिव सूफिया बानो,ब्लाक अध्यक्ष मो. फारुक,वेद प्रकाश बिन्द, डा.अमर सिंह पटेल, कार्तिकेय पाण्डेय, शदाब आलम, प्रेमचन्द्र, मो. शुएब, मो.सुहेल, नन्हें,मो.मुजीब, सुनीता देवी, मुस्कान, सरस्वती देवी, सोम्मारी देवी, राजकुमारी देवी, अंसार अली सोनू,रमेश मौर्या, शिवप्रसाद मौर्य, निसार अहमद, सलमान अली,आदि लोग उपस्थित रहे।