किन्नर संत ने किया विशाल भण्डारे का आयोजन

PRAYAGRAJ NEWS: किन्नर अखाडा का माघ मेला के सेक्टर – 6 ओल्ड जीटी रोड – संगम लोवर चैराहे पर शिविर लगा हुआ है। किन्नर अखाडा की नासिक की महामण्डलेश्वर स्वामी पूजा माई नंद गिरि रेणुका माता यलमा आश्रम वाढोली आईसाहेब त्र्यंबकेश्वर नासिक की ओर से मकर संक्रांति पर आज शिविर में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने भण्डारे का प्रसाद लिया। इस दौरान किन्नर अखाडा के संरक्षक महंत दुर्गादास सहित अन्य किन्नर संत प्रसाद वितरण में लगे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *