Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: श्रृंगवेरपुर धाम के जगदगुरु शांडिल्य जी महाराज ने आज मकर संक्रांति के अवसर पर माघ मेला के सेक्टर-6 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्य नाथ महराज की होर्डिंग में लगी तस्वीर को संगम और गंगा जल से प्रतीकात्मक स्नान कराया। जगदगुरू स्वामी शाडिल्य महराज ने कहा कि पीएम और सीएम ने देश और प्रदेश में सनातन के गौरव को वापस लाया है भारत विश्व गुरु बने। उन्होंने पीएम और सीएम को मंत्रोच्चार से आशीर्वाद प्रदान किया। जगदगुरू स्वामी शाडिल्य महराज ने पीएम, सीएम की जिस प्रतिमा को गंगा जल से स्नान कराया है वह होर्डिंग लगी प्रतिमा सेक्टर छह पांटून पुल के मेला क्षेत्र की ओर लगी है। इस दौरान बडी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हो गये थे जिन्होने जयश्री के जोरदार नारे लगाये।