जौनपुर में कानून बेबस कोर्ट के आदेश के बावजूद महिला को घर में किया नजरबंद

गोदाम से बर्तन लूटे, पेट्रोल लेकर जलाने पहुंचे दबंग

JAUNPUR NEWS: जनपद के थाना लाईन बाजार क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर मोहल्ले में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि न्यायालय के स्पष्ट आदेश को ठेंगा दिखाते हुए एक शांतिप्रिय महिला और उसके परिवार को लगातार जान-माल के खतरे में डाला जा रहा है। पीड़िता दीपा जायसवाल का आरोप है कि पारिवारिक संपत्ति विवाद की आड़ में विपक्षियों ने पुलिस की मौजूदगी में गुंडई, लूटपाट और मारपीट की, लेकिन स्थानीय पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पीड़िता के अनुसार, विवाद प्रकीर्ण सिविल अपील संख्या 176ध्2025 (प्रेमचन्द्र जायसवाल बनाम चन्द्रभान जायसवाल) में माननीय जिला जज जौनपुर द्वारा 17 दिसंबर 2025 को यथास्थिति बनाए रखने और मेन गेट से आने-जाने में अवरोध न करने का स्पष्ट आदेश पारित किया गया था। इसके बावजूद विपक्षीगण लगातार आदेश की धज्जियां उड़ाते रहे।
पुलिस के साथ पहुंचे दबंग, गोदाम से माल उठाने की कोशिश
23 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 10रू30 बजे चन्द्रभान जायसवाल, अंजलि जायसवाल, सोनू जायसवाल, शिवम जायसवाल सहित बाहरी लोगों और मजदूरों के साथ पुलिस को लेकर गोदाम पहुंचे और जबरन बर्तन उठाने का प्रयास किया। कोर्ट का आदेश दिखाने पर पीड़िता का माल तो नहीं उठा सके, लेकिन दूसरे गोदाम से पूरा सामान ले गए।
माल उतरवाने से रोका, रात में मेन गेट पर ताला
24 दिसंबर को राजस्थान से आए ट्रक से माल उतरवाने में पुलिस की मौजूदगी में बाधा डाली गई। देर शाम माल उतरने के बाद रात में मेन गेट पर ताला डालकर गाली-गलौज और हंगामा किया गया।
ताले काटकर गोदाम लूटा, पड़ोसियों ने दी बिजली
27 दिसंबर को पिछले गेट का ताला काटकर 7दृ8 लोगों को अंदर घुसाया गया। इसके बाद गोदाम के ताले हथौड़ी-छीनी से तोड़कर हल्के बर्तन लूट लिए गए। चैंकाने वाली बात यह रही कि ग्राइंडर चलाने के लिए बिजली पड़ोसियों ने दी।
पेट्रोल लेकर घर जलाने पहुंचे दबंग
1 जनवरी 2026 को हालात और भयावह हो गए, जब पप्पू यादव हाथ में पेट्रोल का डिब्बा लेकर लाठी-डंडों से लैस लोगों के साथ घर की ओर बढ़ा। पीड़िता, उसके पुत्र और नौकर के साथ मारपीट की गई। 112 पर कॉल के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, एम्बुलेंस तक को अंदर नहीं आने दिया गया।
महिला, बेटे और बहन को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
4 जनवरी को मेन गेट पर बैठे अभियुक्तों ने दीपा जायसवाल, उनके पुत्र युवराज और बहन वंदना को दौड़ाकर पीटा। पति प्रेमचन्द्र जायसवाल को भी नहीं बख्शा गया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से जान बच सकी।
पीड़िता का आरोपरू पुलिस मिलीभगत में, उल्टा हमारे खिलाफ रिपोर्ट
पीड़िता का आरोप है कि थाना लाईन बाजार में शिकायत देने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, बल्कि उल्टा उनके और परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मेन गेट बंद होने के कारण परिवार नजरबंद जैसी स्थिति में जीने को मजबूर है।
इन लोगों से जान का खतरा
पीड़िता ने विशेष रूप से पप्पू यादव, अंजलि जायसवाल, सोनू जायसवाल और सीमा गौतम से जान-माल का खतरा बताया है।
एसपी से न्याय की गुहार
अब पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर से मांग की है कि मामले का व्यक्तिगत संज्ञान लेकर सभी आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए, मेन गेट स्थायी रूप से खुलवाया जाए और परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *