मकरसंक्रांति पर जरुरतमंदों में बांटे गए 300 कंबल

चेयरमैन व थाना के प्रभारी निरीक्षक ने कंबल के साथ बच्चों में वितरित किया पतंग, बिस्किट, ढूंढा व लाई
BHADOHI NEWS: मकर संक्रांति के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विनय चैरसिया और सुरियावां थाना प्रभारी मनीष त्रिवेदी ने सामूहिक रूप से जरूरतमंदों को लगभग 300 कंबल वितरित किए। यह वितरण बनवासी और सफाईकर्मियों की बस्ती में जाकर उनके द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को मकर संक्रांति के उपहार के रूप में पतंग, बिस्किट, ढूंढा और लाई भी दिए गए। दोनों चेयरमैन व प्रभारी निरीक्षक ने सभी को मकर संक्रांति की बधाई दी। चेयरमैन विनय चैरसिया ने बताया कि मकर संक्रांति का पर्व सूर्योपासना और दान-पुण्य का महत्व सिखाता है। इसी के मद्देनजर बनवासी और सफाईकर्मियों की बस्तियों में यह सामग्री वितरित की गई। प्रभारी निरीक्षक मनीष त्रिवेदी ने कहा कि गरीबों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का काम है। ठंड में कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। बच्चों को बिस्किट, ढूंढा, लाई और पतंग मिलने से वे भी काफी प्रसन्न हुए। सभी ने नगर पंचायत अध्यक्ष विनय चैरसिया और सुरियावां थाना प्रभारी मनीष त्रिवेदी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर पंजाबी मोदनवाल, मदन जायसवाल, विजय जायसवाल, गोपाल जायसवाल मनु, रोहित चैरसिया विक्की और गणेश सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *